सपा के कार्यालय पर मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर हुई चर्चा

बरेली । सपा  पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की जिला और महानगर की महत्वपूर्ण मासिक बैठक संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप जी ने संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।मासिक बैठक का प्रमुख एजेंडा मतदाता पुनरीक्षण और मतदान स्थल संशोधन तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का पुलिस और प्रशासन द्वारा उत्पीड़न प्रमुख मुद्दा रहा।वहीं बैठक में नवनियुक्त प्रदेश सचिव मलखान सिंह यादव का मालाओं से भव्य स्वागत किया।

बैठक में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के किसी कार्यकर्ता पदाधिकारी पर शासन प्रशासन और पुलिस का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बरेली में अगर ऐसा होता है तो समाजवादी पार्टी बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। वहीं मतदाता पुनरीक्षण के लिए सभी विधानसभा अध्यक्षों को वोट बढ़ाने और अनाधिकृत वोट कटवाने के लिए निर्देश दिए।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा जबसे भाजपा की सरकार आई है अल्पसंख्यक समाज को शासन प्रशासन और पुलिस द्वारा चिन्हित कर निर्दोष लोगो को सोंची समझी रणनीति के तहत झूठे मुकदमे में फंसाकर और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस संबंध जिले बड़े अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव विधायक श्री अताउर रहमान ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारी में लगने की अपील की।
राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद श्री वीरपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील के की जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरना पड़ेगा और जिला मुख्यालय को भी घेरना पड़ेगा।
आंवला सांसद श्री नीरज मौर्य जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल है और उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
मासिक बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, आर.के शर्मा, सुल्तान बेग ने जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर आंदोलन करने की बात कही।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now