सियार ने किया दूसरे दिन फिर  हमला कर ग्रामीण युवको के मुंह हाथ नोंचे,मचा हड़कंप

बहेड़ी। सिर कटे (सियार )ने दूसरे दिन भी हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। एक दिन पूर्व इसी सियार ने दो महिलाओं और एक युवक को घायल कर दिया था जिसने एक महिला की दशा चिंताजनक बनी हुई है।घटना शनिवार की सुबह साढ़े 6 बजे की है। जहां जसाई नागर गौंटिया निवासी दो दोस्त श्यामाचरण पुत्र केवल राम और दिनेश पुत्र पप्पू गांव से मिली हुई नदी किनारे बैठे हुए बातें कर रहे थे इसी बीच अचानक सिर कटे सियार ने दोनो पर हमला कर दिया। श्यामाचरण का हाथ नोच लिया और दिनेश के चेहरा नोच डाला।
अचानक हुए हमले से दोनो बुरी तरह चीखने लगे उनकी चीख सुनकर
ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लाठी डंडे लेकर सियार का पीछा किया लेकिन वह उनकी आंखों से ओझल होकर कही  छिप गया। सियार के हमले से गांव में शोर मच गया और ग्रामीण दोनों घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो की छुट्टी कर दी। शुक्रवार को इसी सियार ने इसी गांव जसाईनागर ने दो वृद्ध महिलाओं महारानी व श्यामकली और एक युवक सचिन पर हमला कर घायल कर दिया था। सियार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम शुक्रवार से ही मौके पर डेरा डाले हुए है। टीम के लोग ग्रामीणों से बाहर अकेले न निकलने की अपील कर रहे है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now