जिले में 9 से 20  सितंबर तक घर घर खोजे जायेंगे टीबी के मरीज

बरेली। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी के रोगियों के लिए घर-घर खोजे जाने के कार्यक्रम को लेकर सक्रिय क्षय रोगी  खोज अभियान ए सी एफ 9 से 20 सितंबर तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा । जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के अंतर्गत पूरे जनपद में जिसमें कारागार नारी निकेतन पोस्ट आश्रम मदरसे के साथ-साथ ग्रामीण  क्षेत्र आदि कुल जनसंख्या का 20% अर्थात 1088275 जनसंख्या को लक्ष्य मानते हुए अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए 435 टीमें जिसमें 87 सुपरवाइजर है लगाए गए हैं।  प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे जो प्रत्येक दिन में 50 घर विजिट कर टीबी के संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों का जांच हेतु बलगम मौके पर लेकर परीक्षण करेंगे टीबी की पुष्टि होने पर क्षय रोग का उपचार तुरंत प्रारंभ कर दिया जाएगा क्षय रोगी को अच्छे पोषण के लिए निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत 500 रुपए प्रतिमाह की दर से धनराशि पूर्ण इलाज होने तक दी जाएगी डी टी ओ  डॉक्टर इंतजार हुसैन ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को 2 हफ्ते से अधिक खांसी आती हो खांसी के साथ बलगम आता हो बलगम में खून आता हूं बुखार का आना शाम के समय सीने में दर्द भूख कम लगना वजन घटना हो ऐसे लक्षण में रोगी को मानते हुए उसकी जांच निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र कराई जानी चाहिए और टी बी की पुष्टि होने पर उसका इलाज किया जाना जरूरी है । राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करते हुए वर्ष 2025 तक टीवी को पूरे भारत से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है उन्होंने कहा कि टीबी कोई ला इलाज बीमारी नहीं है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now