बरेली की फल मंडी में लगी आग से आढ़तियों को करोड़ो का नुकसान

बरेली। शहर की  डेलापीर मंडी में गुरुवार देररात  आग लग गई। जिससे आढ़त व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दमकल की कई गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही। लेकिन आग पर रात 2 बजे तक  काबू नहीं पाया जा सका। स्थानियों के मुताबिक लगी आग के बीच गैस सिलेंडरों और इन्वर्टर की बैट्रियों में धमाके लगातार होते गए। जिससे हालात और बेकाबू होते लगे लेकिन दमकल की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद ही काबू पा सकी।

डेलापीर मंडी की फल मंडी में करीब 28 आढ़ते हैं। सभी आढ़ते भीषण आग के चलते तबाह हो चुकी है। आढ़ती सुहैल ने बताया कि उसने 9 लाख खर्च करके पपीते की दो गाड़ियां मंगवा थी वह भी सब जलकर खाक हो गया। आढ़तियों के मुताबिक सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की थी तब तक सी ब्लॉक की पूरी मंडी में आग फैल चुकी थी। फायर की मौजूद गाड़ी आग पर काबू करने की कोशिश कर रही थी तो वही आग और तेज होती जा रही थी बाद एक-एक कर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और पहुंचीं। आग कुछ काबू में आई, लेकिन तभी आढ़तों में रखे इन्वर्टर की बैट्रियों में धमाके शुरू हो गए। देर रात कई गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ फटे। इससे आग फिर बेकाबू हो गई। रात 2 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। आढ़तियों ने बताया कि फलों के साथ उनके रखरखाव का सामान और बही-खाते तक जल गए हैं। उन्होंने अनुमान जताया कि आग से अब तक आठ से 10 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now