महिला अधिवक्ता की हत्या के मामले में बरेली के वकीलों का प्रदर्शन

बरेली। कासगंज में महिला अधिवक्ता की  हत्या के मामले में दूसरे दिन भी बरेली में वकीलों ने कार्य बहिष्कार  के साथ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया । शुक्रवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपनी  मांगों को लेकर डीएम दफ्तर पहुंचे और नारेबाजी करके सीएम योगी को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी  सौंपा और महिला वकील के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके फांसी देने की सजा देने की मांग की है। इस मौके पर  बरेली बार एसोसिएशन, बरेली ने  उ०प्र० शासन से ज्ञापन देकर कई मांगे की है।
अधिवक्ताओं ने कहा है कि जिला कासगंज की महिला अधिवक्ता  मोहिनी सिंह तोमर की अपहरण के पश्चात निर्मम हत्या हुई है । महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या से अधिवक्ता समाज में बहुत रोष व दुःख व्याप्त है। इस घटना से महिला अधिवक्ताओं मे असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है।  अधिवक्ताओं ने कहा कि कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी सिंह तोमर के हत्यारों को अति शीघ्र गिरफ्तार कर उन पर देशद्रोह की कार्यवाही की जायें। साथ ही
पूरे प्रकरण की सी०बी०आई द्वारा जाँच करायी जाये। वहीं वकीलों ने घटना का विरोध करते हुए मानव श्रखंला भी बनाई जिसमें महिला अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में पुरुष अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now