देवरनियां चोरों के हौसले बुलन्द, दो‌ घरों में धावा बोल जेवर-नकदी‌ चोरी। पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

 

देवरनियां। पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलन्द हैं। अज्ञात चोरों ने दो मकानों में धावा बोलकर नदकी समेत जेवर चोरी कर ले गए।गांव गुलडिया मोहम्मद हुसैन निवासी मोहम्मद शफी का कहना है‌, कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा रात मे किसी समय अज्ञात चोर घर में धुस गए । और 37 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। इसके अलावा भाई सलीम के घर में से आठ हजार नकद समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को‌ दी गई है । मगर पुलिस ने इसे दर्ज नहीं किया है।

 

 

कार्यवाहक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।वहीं कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुंडिया जागीर में बीस अगस्त की रात को चूडी व्यपारी रफीक अहमद के घर नकब लगाकर पन्द्रह लाख‌‌ रुपये की चोरी समेत काई अन्य चोरियों‌ का खुलासा देवरनियां पुलिस नहीं कर सकी है । जिससे चोरों के हौसले बुलन्द हैं । और उन्होंने इसी का फायदा उठाकर फिर घटना को‌ अंजाम दे दिया ।मगर पुलिस ने फिर उसपर पर्दा डाल दिया । और पीडितों द्वारा तहरीर देने के बाद भी‌‌ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now