कासगंज में महिला वकील की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार , बनाई मानव श्रखंला

बरेली।  कासगंज में महिला वकील की निर्मम हत्या के विरोध में वकीलों ने मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन कर महिला वकील के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। वकीलों ने बताया कि  कासगंज कोर्ट से लापता हुई महिला अधिवक्ता मोहनी तोमर पत्नी विजेंद्र तोमर निवासी माधोपुरी जिला  कासगंज का शव नहर में हत्या करने  के बाद डाल दिया। वह घटना का विरोध करते है। उनका यह भी कहना था कि वकीलों पर लगातार हमले हो रहे है और उनके साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है।  घटना के विरोध में बरेली बार एसोसिएशन बरेली के सचिव  बीपी ध्यानी ,बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज हरित के नेतृत्व में  चौकी चौराहा पर  पहुंचकर एक मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध भी जताया। जानकारी के मुताबिक बार एसोसिएशन  बरेली के सचिव श बीपी ध्यानी के साथ बड़ी संख्या वकीलों  के साथ बार एसोसिएशन सभागार से समय करीब 2 बजे बजे पैदल चलकर मानव श्रृंखला के लिए कलेक्ट्रेट गेट के सामने से होते हुए जिलाधिकारी आवास , सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से होते हुए  चौकी चौराहा थ पहुंचकर एक मानव श्रृंखला बनाई । बाद में  चौकी चौराहा से आयुक्त कार्यालय गेट से सर्किट हाउस चौराहा से होते हुए बरेली बार एसोसिएशन सभागार कचहरी पर पहुंचकर अपना प्रदर्शन समाप्त  किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now