बारादरी की महिला ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामले की एसएसपी दफ्तर में शिकायत

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की एक  महिला ने अपने रिश्ते के बहनोई  डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है।  एसएसपी दफ्तर में पीड़िता ने मीडिया को बताया कि उसका पति रामपुर गार्डन के एक डॉक्टर की  क्लीनिक पर काम करते है। वही रामपुर गार्डन की क्लीनिक में काम करने वाले उसके पति के बहनोई महेश बाबू भी डॉक्टरी करते है। 21  अगस्त को वह महेश बाबू की क्लीनिक पर काम करने वाले अपने पति को खाना देने गई थी इसी दौरान महेश गौतम ने उसके पति को किसी काम से उसे  जिला अस्पताल भेज दिया । और महेश गौतम ने उसे अपने केविन में बैठाकर पति के  इंतजार करने को कहा । जब वह बैठ गई तो महेश गौतम उसे दो लाख रुपये की गड्डी दिखाते हुए कहने लगा तुम्हारा पति मेरे पास काम करता है उसकी कोई कमाई भी नहीं है। तुम मेरे साथ हिमबिस्तरी कर लो और यह कहकर  वह उसके सीने पर हाथ चलाने लगे । जब उसने विरोध किया तो बोला उसके संबंध पुलिस के अधिकारियों के साथ जज साहब तक है। तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। तुम्हारे पति को अपने यहां से नौकरी से निकाल दिया तो एक वक्त का खाना नसीब नहीं होगा। उसने पूरी बात अपनी नंनद को भी बताई उन्होंने भी उससे यह कहकर समझाने की कोशिश की वह किसी से कोई शिकायत नहीं करे बदनामी होगी । लेकिन अब वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाही चाहती है। वह पुलिस के पास शिकायत लेकर जाती है तो पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर है बल्कि उस पर पुलिस समझौते का दवाब बना रही है। पीड़िता ने बताया कि उसने मामले की शिकायत एसएसपी दफ्तर में की है। उसे साहब ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now