आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों के लिए किया प्रदर्शन1

बरेली।  आंगनबाड़ी कार्यकत्री एंव सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में  बरेली कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम को सौंपा। इस मौके पर  बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने  ज्ञापन द्वारा सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार मोटे मानदेय पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति कर रही है। यह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ अन्याय है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री यह काम वर्षों से काम कर रही है। सरकार यह कदम जनहित की योजना को निजीकरण की तरफ ले जाएगा । आउटसोर्सिंग से संविदा पर अस्थाई रूप से एजुकेटर पुरुष होंगे जो आंगनबाड़ी केंद्रों के मासूमों को मां के आंगन जैसा वातावरण देने में सफल नहीं हो सकेंगे। उनकी मांग है कि सरकार अपने फैसले पर पुना विचार करें  और आंगनबाडी कार्यकत्रियों को इसीसीआई एजुकेटर के तौर पर मौका दे। वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि महंगाई तेजी से बढ़ रही है। उनकी मांग है कि सभी कार्यकत्रियों की मानदेय 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने के साथ निर्धारित योग्यता रखने वाले कार्यकत्रियों को प्रमोशन दिया जाये । खाली पदों पर तत्काल नहीं भर्ती की जाए साथ ही ऑनलाइन कार्यो के सरकार मोबाइल डाटा के लिए अलग से बजट का प्रावधान करें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now