बरेली में कल से भाजपा के सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत

बरेली ।  2 सितंबर शाम 5 बजे से भारतीय जनता पार्टी का सदस्य्ता अभियान शुरू हो रहा है। आज सदस्यता अभियान के निमित्त बरेली जिले के सभी मंडलों में सेक्टर संयोजको व सदस्यता अभियान में लगे प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की गई।

 

सदस्य्ता अभियान के तहत जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने नवाबगंज, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने भोजीपुरा, मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा ने मीरगंज के सभी मंडलो की बैठक ली।जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह* ने नवाबगंज के पांचों मंडलो की बैठक की। उन्होंने बताया कि कल 2 सितंबर को शाम 5 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सदस्य्ता अभियान की शुरुआत की जाएगी। कल शाम 5 बजे से ही 8800002024 नंबर पर मिस कॉल कर सदस्य्ता की जा सकेगी।

 

एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने भोजीपुरा विधानसभा के पांचों मंडलो की बैठक दिव्यानंद आश्रम में की। उन्होंने बताया कि कल शाम 5 बजे से प्रत्येक बूथों पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और पार्टी कार्यकर्ता पूरे संकल्प और मेहनत के साथ इस अभियान में लगेंगे।
मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा।ने मीरगंज के चारो मंडलो की बैठक की उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। कल से शुरू होने वाले सदस्य्ता अभियान में सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए सभी वर्गों के लोगो को पार्टी से जोड़ने का काम करे।

 

 

इस अवसर पर जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ एमपी आर्य, राजकुमार शर्मा, रविन्द्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, नीरेंद्र सिंह राठौर, डॉ नरेंद्र गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, अर्जुन यादव, महिपाल गंगवार, कृष्ण पाल मौर्य, प्रमोद सागर, डॉ सुरजीत यादव, मंडल अध्य्क्ष छेदा लाल गंगवार, चंद्रपाल मौर्य, ब्रह्मदत्त अवस्थी, केशव गुप्ता, शिवम शर्मा, तेजपाल फौजी, रामप्रकाश गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now