ठाकुर द्वारा मंदिर खमरिया में भगवान श्री कृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन हुआ

शीशगढ़। ठाकुर द्वारा मंदिर खमरिया मे भगवान श्री कृष्ण की छठी का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर के महंत केदारदास ने बताया कि यह छठी का कार्यक्रम यहाँ कई सालों से वड़ी भव्यता के साथ हम लोग मनाते चले आए है ।कार्यक्रम में आसपास कई गावों के लोग बड़े हर्ष उल्लास के साथ तन मन धन से सहयोग करते है। छठी की पूजापाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।जिसमें हजारों श्रद्धांलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।ऐसी मान्यता है कि माता यशोदा ने भगवान कृष्ण की दीर्घायु के लिए छठी की पूजा की थी। और कड़ी चावल से उनका भोग लगाया था। इसी मान्यता को लेकर सभी लोग आज भी छठी के दिन कड़ी चावल बनाते हैं। और लड्डू गोपाल का पीले वस्त्र पहनाकर भोग लगाते हैं। इसी क्रम मे इस बार भी हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से मुकेश शर्मा ,पुनीत त्रिवेदी ,अनिल शुक्ला,राजेश शर्मा, सुशील शर्मा,प्रमोद सारस्वत बचन सारस्वत,विपिन सिंह,मनोज गंगवार,सूरज गंगवार,आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now