जन्माष्टमी मेले में हुए दंगल में पहलवानो ने दिखाए दाव पेंच , प्रतिद्वन्दी पहलवानों को किया चित

शीशगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गाँव बंजरिया के जन्माष्टमी मेले में दो दिवसीय दंगल का आयोजन हुआ।दंगल में पहलवानो ने ब्रह्म फांस,धोवी पछाड़ आदि दांव लगाकर प्रतिद्वण्दी पहलवान को चित कर दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया।जीतने बाले पहलवानो को दंगल आयोजकों ने चांदी के सिक्के व फर्राटा पंखे व नकद इनाम देकर सम्मानित किया।दंगल का उदघाटन चौकी प्रभारी बंजरिया कपिल कुमार ने फीता काटकर किया।चौकी प्रभारी को पगड़ी बाँधकर पहलवानो स्वागत किया।पहली कुश्ती विक्की बंजरिया और विजय ग्वारी वहेड़ी के बीच हुए 10मिनट के मुकाबले में बिक्की ने बाजी मारी।दूसरी कुश्ती नीलेश बंजरिया और शाहनूर शाही के बीच हुए 15मिनट के मुकाबले में नीलेश ने धोवी पछाड़ मारकर मुकाबले को जीत लिया।तीसरी कुश्ती सनी बंजरिया और हरीश मुरादाबाद के बीच हुई 12मिनट के मुकाबले में सनी ने बाजी मारी।चौथी कुश्ती रवि काशीपुर और बजरंगी पहलवान पीलीभीत के बीच हुए 10मिनट के मुकाबले में रवि ने बाजी मारी। पाँचवी कुश्ती सरदार अवतार सिंह काशीपुर और शिवम मुरादाबाद के बीच हुए 15मिनट के जोरदार मुकाबले में सरदार अवतार सिंह ने बाजी मारी।छठी कुश्ती रवि काशीपुर और मुकेश नबाव गंज के बीच 10मिनट का मुकबला बरावरी पर छूटा।इस मौके पर दंगल आयोजक ग्राम प्रधान राजेन्द्र राठौर,शकील वी डी सी,ठाकुर अतर सिंह,सरदार कुलदीप सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,ठाकुर पंकज सिंह,ठाकुर विमल सिंह आदि ने विजयी पहलवानो को चांदी के सिक्के,फर्राटा पंखे व नकद इनाम देकर सम्मानित किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now