दहेज में चार पहिया गाड़ी की माँग कर दो वर्ष पुराना रिश्ता  तोड़ा ,शादी से किया इंकार,मुकदमा

शीशगढ़।दहेज में चार पहिया गाड़ी और नगदी की माँग कर लड़का पक्ष ने दो वर्ष पुराने रिस्ते को ठुकरा कर शादी से इंकार कर दिया।दिव्यांग पिता ने काफी मिन्नते की मगर दहेज के दानवो ने उनकी एक न सुनी।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दहेज लोभी 6लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।कस्बे के मोहल्ला शेखपुरा निवासी दिव्यांग सगीर अहमद पुत्र अब्दुल रहमान ने पुलिस को वताया कि उन्होंने अपनी बेटी साईमा का रिस्ता दो वर्ष पूर्व कस्बे के मोहल्ला खतता निवासी मुकीम पुत्र जमील अहमद के  साथ तय किया था।अब तक इस रिस्ते को निभाने में 6लाख 53हजार रुपए खर्च हो चुके हैं।रिस्ता तय करते समय दहेज की कोई माँग नहीं थी।अब दो वर्ष बाद लड़का पक्ष ने दहेज में चार पहिया गाड़ी और नकदी की माँग कर रिस्ता ठुकरा कर शादी से इंकार कर दिया।पुलिस ने पीड़ित दिव्यांग की शिकायत पर मुकीम अहमद,मुजीब अहमद,जहूर अहमद,छोटी,बानो,और जमील अहमद के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now