खस्ताहाल रोड़ से  बीडीए कॉलोनी के वंशिन्दे हलकान , डीएम से रोड़ बनवाने की लगाई गुहार

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीओ कॉलोनी में रहने वाले लोग  जर्जर रोड़ एवं जलभराव से परेशान होकर  डीएम दफ्तर में शिकायत करते हुए रोड़ को दुरस्त करने की मांग की है। इस मौके पर स्थानियों ने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर के पास से बीडीए कॉलोनी करगैना की ओर जाने वाली करीब 150 मीटर की रोड़ बेहद खराब हालत में है। रोड़ खराब होने से अक्सर बुजुर्ग राहगीर और स्कूल जाने वाले मासूम गिरकर घायल हो जाते है। गुरुवार को करगैना निवासी डीएम दफ्तर पहुंचे योग गुरु सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र के गुजरने वाला रोड़ बेहद खराब है। उन्होंने मामले की शिकायत आज डीएम दफ्तर करने के साथ एक ज्ञापन सीएम योगी को संबोधित एसीएम को सौंपा है। उन्होंने सांसद नीरज मौर्या, विधायक  राघवेंद्र शर्मा से समस्या से निजाद दिलाने की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में योग गुरु सुखदेव ,प्रेम सिंह ,आशीष ,भगवान दास, ऋषिपाल सिंह फौजी ,प्रमोद सक्सेना , अंजली , अमित सिंह ,अवनींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now