छात्रों ने डिग्री कॉलेज प्रबंधन पर भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप 

बहेड़ी। गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के बी.ए. के छात्र छात्राओं ने प्रबंधन और शिक्षकों पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के एग्जाम हुए थे तो अंग्रेजी विषय के सभी विधार्थियों के प्रैक्टिकल और असाइनमेंट के अंकों का डाटा यूनिवर्सिटी नहीं भेजा गया था जिस कारण इस विषय में सभी छात्र छात्राओं की बैक लग गई। महाविद्यालय इस समस्या का अब तक कोई भी समाधान नही कर पाया है जिस कारण छात्र छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। छात्र छात्राओं ने शिकायत की कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्नातक एवं परा-स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोबाइल व टेबलेट वितरित किये जा रहे हैं लेकिन गन्ना उत्पादक विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के मोबाइल व टेबलेट का भी गबन किया गया है और छात्र छात्राओं को फोन व टेबलेट वितरित नही किये जा रहे हैं। छात्रों एवं छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन पर धोखधड़ी का आरोप लगाते हुए कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला संयोजक प्रद्युमन गंगवार, तहसील संयोजक योगेश शर्मा, नगर मंत्री आयुष, राहुल, अमित कुमार, ओमेंद्र कुर्मी, नेहा, ज्योति, दीक्षा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now