महिला का शव कब्र से निकाला गया, परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका

बरेली। किला थाना क्षेत्र में एक  विवाहिता की बीते शुक्रवार को  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद महिलाके परिजनों ने डीएम से मिलकर अनहोनी की आशंका जताते हुए पीएम कराने की मांग की थी । इसके बाद बुधवार को  डीएम बरेली के आदेश  पर शव को कब्र से निकलवाया गया है।पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचे मजिस्ट्रेट ने  किला क्षेत्र में स्थित कब्रिस्तान  कल्लू मियां का तकिया पहुंचकर मृतिका गीती का शव निकालवाया । इस मौके पर प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। मृतिका के परिजन  लारेब ने बताया कि वीडियो आने के बाद उसने शिकायत की थी इसके बाद आज प्रशासन द्वारा शव को कब्र से निकलवाया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य अधिकारी ने एसीएम 2 के निदेशानुसार कार्रवाही की बात भी कई। मामले की जानकारी होते ही कब्रिस्तान पर भारी भीड़ लग गई , वही भीड़ तब तक कम नहीं हुई जब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेज दिया गया।
यह था मामला
बरेली के किला थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को  30 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया था । महिला की एक वीडियो भी सामने आई है। मरने से पहले उसके पति ने उसका वीडियो भी बनाया था । वीडियो में महिला कह रही है कि उसके भी सपने थे।वह भी जीना चाहती थी, लेकिन अब सब खत्म हो गया। जिसमें महिला कह रही है कि मेरी एक ही गलती है, मुझे बहुत दर्द हो रहा है। जहरीला पदार्थ खाने के बाद की महिला की वीडियो है। वीडियो बनाने वाला उसका पति है।
पहले पति से हो चुका है तलाक
 किला थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद गली निवासी 30 साल की महिला ने शुक्रवार को पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। मरने से पहले तड़पती महिला का उसके पति ने वीडियो बनाया, महिला कह रही है कि वह भी जीना चाहती थी लेकिन सब खत्म हो गया।गीती (30 साल) की शादी 10 साल पहले पड़ोस के विक्की से हुई थी। 5 साल पहले महिला ने अपने पति विक्की से तलाक ले लिया था, जिसके बाद वह अपने मायके में रही। कुछ समय बाद कोहाड़ापीर में फैयाज बिल्डिंग निवासी मोहम्मद फैसल के साथ लिव इन में रही थी। इसके बाद महिला ने फैसल के साथ निकाह कर लिया था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now