इज्जतनगर पुलिस ने मुठभेड़ में लूटेरा किया गिरफ्तार , लूट का सामान भी बरामद

बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने लूट और छिनैती के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटेरे के पास से दो लूटी गई चेन, एक अवैध तमंचा , जिंदा कारतूस ,एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है। इज्जत नगर लूट एवं छिनैती की घटनाओं की बढ़ती हुई घटनाओं को संज्ञानमें लेते हुए आज वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान इज्जतनगर पुलिस सैदपुर बाग तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी । इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को आते हुए देखा तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की  नियत से फायरिंग कर दी। जब पुलिस ने बदमाश की फायरिंग के विरोध में जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल के लिए भेजा है। इज्जत नगर पुलिस ने बताया कि  लूट एवं छिनैती करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में रात को वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इसी दौरान  चेकिंग के दौरान सैदपुर बाग तिराहे पर एक टीवीएस मोटर साईकिल नं० UP25EA6742 पर सवार व्यक्ति को चैक करने के लिये रोका गया तो वह अपनी मोटर साईकिल लेकर जंगल की तरफ भागने लगा और पुलिस पार्टी द्वारा उसका पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया। आत्मरक्षार्थ में पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही में मुठभेड  बीते सोमवार की  रात्रि करीब 01.50 बजे अभियुक्त कृष्णा मौर्या पुत्र भगवानदास निवासी छोटी विहार थाना इज्जतनगर बरेली को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया,  बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस, एक मोटर साईकिल तथा अभियुक्त के पास से थाना क्षेत्र इज्जतनगर के महानगर से  19 अगस्त और  26 अगस्त को लूटी एवं छीनी गई दो चैन बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now