कुल्ली नदी पर पुल बनवाने के लिये छत्रपाल गंगवार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बहेड़ी। कुल्ली नदी पर ग्राम न्यामतपुर व जगत के बीच पुल बनवाने की मांग को लेकर विकासखंड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत न्यामतपुर व कुतकपर और गुलडिया के ग्राम प्रधानों ने बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से वह जनप्रतिनिधियों से यहाँ पुल बनवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन दो साल पहले इसका एस्टीमेट बनाकर इस कार्य को आगे नही बढ़ाया गया।

 

न्यामतपुर के ग्राम प्रधान भरपूर सिंह, कुतकपर के ग्राम प्रधान नरेश कुमार व गुलडिया के ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से लिखे गए पत्र में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को अवगत कराया है कि ग्राम न्यामतपुर के समीप कुल्ली नदी पर तहसील बहेड़ी के 20 से 25 गांवों का क़स्बा शीशगढ़ व रामपुर जिले के लिए आवागमन है। 5-6 गांवों की लगभग 50 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि नदी के दूसरे तरफ है जिस कारण ग्रामीणों को काफ़ी घूमकर आना पड़ता है। वही स्कूली बच्चों को भी नदी के उस पार पढ़ने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

 

ग्रामीणों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रधानों की इस मांग पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत नियामतपुर के समीप कुल्ली नदी पर लघु सेतू बनवाने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now