समाधान दिवस में तहसीलदार ने सुनी जनसमस्याएं

शीशगढ़। आज थाना समाधान दिवस में दो शिकायतें आईं। पहली शिकायत में अब्दुल मजीद निवासी लालू नगला ने शिकायती पत्र मे बताया कि गांव के ही सफदर अली पुत्र अब्दुल नबी अपने घर का गंदा पानी उसके खेत में होकर निकालते हैं। गंदे पानी से उसकी फसल खराब होती है। मना करने पर लड़ाई झगडे पर अमादा हो जाते हैं। शिकायती पत्र मिलने पर समाधान दिवस अधिकारी तहसीलदार मीरगंज विशाल शर्मा ने हल्का लेखपाल और पुलिस को जांच करके कार्यवाही करने का आदेश दिया है।दूसरी शिकायत में रामरतन निवासी बल्ली ने बताया कि उसका खेत ग्राम मदनापुर में है। उस खेत तक जाने के लिए चकरोड बना हुआ है। ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि उस्मान खां, रेहान खां,इमरान खां पुत्रगण जमान खान निवासी ग्राम मदनापुर ने उक्त चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला लिया है। जिससे उसका निकास बंद हो गया है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्यवाही के आदेश दिया गया है।समाधान दिवस में तहसीलदार विशाल शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम शिववरन सिंह, व कानूगो मुकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now