विधवा पेंशन के नहीं मिलने पर महिलाओं ने डीएम दफ्तर में की शिकायत

बरेली। सरकार विधवा महिलाओं को पेंशन के देकर उनके सशशक्त करने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन वही  सरकारी बाबू और अधिकारी सरकार की इच्छा पर पलीता लगाने में लगे हुए है। बरेली के अलग अलग क्षेत्रों की तमाम ऐसी महिलाएं जो चार चार साल से पेंशन लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। हर बार आफिस का बाबू तो कभी कंप्यूटर ऑपरेटर कोई ना कोई बहाना बनाकर विधवा महिलाओं को वापस भेज देता है। शुक्रवार को पुराने शहर सहित कई जगह की महिलाएं डीएम दफ्तर पहुंची और अपनी समस्या को अधिकारी को बताया।  महिलाओं ने बताया कि पिछले चार सालों से वह पेंशन लेने के विकास भवन सहित अन्य जगहों पर जाकर चक्कर लगाते हुए थक चुकी है। कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं है। आज परेशान होकर वह डीएम दफ्तर एक समूह के रूप में पहुंची है।
एक महिला ने बताया कि पेंशन वाले विभाग का बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर आफिस पहुंचने पर सही से बात नहीं करते है और आधार से बैंक अकाउंट से लिंक होने के बाद भी उन्हें कोई ना कोई कारण देकर वापस कर दिया जाता है। अब हालात यह है कि महंगाई के जमाने में बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। कुछ महिलाओं ने यह भी कहा कि बाबू यह कहकर भी उन्हें वापस भेज देते है कि उनकी पेंशन लखनऊ से रोकी गई है। जब लखनऊ से पेंशन आएगी तो उनके खाते में भेज दी जाएगी। परेशान होकर हम सभी ने डीएम दफ्तर में अपना शिकायती पत्र दिया है। पार्षद चंद्रपाल राठौर ने बताया कि वह विधवा पेंशन के लिए परेशान महिलाओं के साथ डीएम दफ्तर आये है। दरसल यहां जो महिलाएं यहां पहुंची है उन्हें पिछले 2 से 4 वर्षों से पेंशन नहीं मिली है। इस संबंध में एक शिकायती पत्र डीएम बरेली  को संबोधित एसीएम 2 को दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now