छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

 बरेली।  बारादरी थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र ने गुरुवार को  फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक अपने परिवार में इकलौता था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चौकट से उतारकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मरने वालों के परिजनबाबूराम ने बताया कि मृतक आकाश (18) अपने परिवार में अकेला था उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। घर मे केवल उसकी मां ही बची है।।आकाश ने आत्महत्या क्यों की यह समझ में नहीं आ रहा है। घटना जिस वक्त हुई उस समय घर में कोई नहीं था। उसका व्यवहार भी अच्छा था , वह किसी से लड़ाई झगड़ा भी नहीं करता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी मिली बैसे ही वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे है।बारादरी पुलिस ने बताया कि मृतक आकाश ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है।  शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now