भाजपा सदस्यता अभियान में जुटी , की कार्यशाला

बरेली । भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली के द्वारा सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला सिद्धि विनायक कॉलेज के ऑडिटोरियम  में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। कार्यशाला में सभी जिला, क्षेत्र, प्रदेश पदाधिकारी व सभी जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नए लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान आरंभ करने जा रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है और 25 से 27 अगस्त  तक मंडल स्तर की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाने की जानकारी दी जाएगी। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तीन चरणों में सदस्यता अभियान चलाएगी पहला चरण 1 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक तीसरा चरण सक्रिय सदस्यता का 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाएगी और 1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रार्थमिकता एवं सक्रिय सदस्यता का वेरिफिकेशन करते हुए रजिस्टर तैयार किया जाएगा और बताया कि प्राथमिक सदस्य बनने के लिए पुनः एक बार मोबाइल के मिस्ड कॉल(8800002024) के माध्यम से किया जाएगा ।
इसके अलावा इस बार क्यूआर कोड और नमो एप को सदस्यता अभियान में शामिल किया गया है। यानी कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड को स्कैन कर या फिर नमो एप पर जाकर भाजपा का सदस्य बन सकता है। इसी तरह से भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट (बीजेपी डाट ओ आर जी) के माध्यम से सदस्य बनाया जा सकता है। इसके अलावा इस बार इन नई तकनीकों से वंचित रहने वाले व्यक्तियों के लिए पुराने पद्धति के अनुसार फिजिकल फॉर्म भरकर भी सदस्य बनाए जाएंगे और नए सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 200 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इस सदस्यता अभियान में राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता से जोड़ेंगे और कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता से जूड़ने के लिए 100 नए प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि इस अभियान में सभी को जोड़ते हुए सदस्यता अभियान करे। अधिक से अधिक सदस्य बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का काम करे। जिनको सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गयी वह अपनी जिम्मेदारी का मजबूती से निर्वहन करे।इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती रश्मि पटेल, विधायक डॉ डी सी वर्मा, विधायक डॉ एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, रविन्द्र सिंह राठौर, पूरण लाल लोधी, राजकुमार शर्मा, रवि रस्तोगी, डॉ हरिशंकर गंगवार सदस्यता अभियान संयोजक सोमपाल शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, वीरपाल गंगवार, डॉ निर्भय गुर्जर, अभय चौहान, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, राहुल साहू, अंकित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, डॉ मनोज गुप्ता, डॉ नरेंद्र गंगवार, देवेंद्र सक्सेना, मुकेश राजपूत, नेहा कन्नौजिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now