दबंगो ने रंजिशन में महिला पर  हथियार से किया घायल

शीशगढ़।बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला को गाँव के ही लोगों ने रंजिशन रास्ते में रोककर पीटकर धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया।पीड़िता ने घटना की शिकायत शीशगढ़ थाने में की तो पुलिस ने गाँव में ही मारपीट होने की बात कहकर कार्यवाही को बहेड़ी थाने भेज दिया।जबकि तहरीर में महिला ने घटनास्थल शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव कुतक पुर के पास की दिखाई है।घायल महिला सोमवती पत्नी सत्यपाल निवासी ग्राम भोजपुर थाना बहेड़ी ने पुलिस को बताया कि गत 20अगस्त को वह शीशगढ़ में अपनी रिस्तेदारी में जा रही थी कि इसी बीच गाँव कुतक पुर ईंट भट्ठे के पास गाँव के ही लीलाधर,तेजपाल और दो अज्ञात लोगों ने घेरकर मारपीट की और धारदार हथियार से घायल कर दिया।

 

 

महिला के परिजनों ने घायल महिला का मेडिकल कराकर शीशगढ़ पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है।वहीं इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने वताया कि महिला का गाँव में ही झगड़ा हुआ है।जो कि बहेड़ी थाने में आता है।शीशगढ़ थाना क्षेत्र में मारपीट नहीं हुई है।इसीलिए पीड़िता को कार्यवाही को बहेड़ी थाने भेज दिया

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now