आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर दलित समाज ने किया प्रदर्शन

 बरेली। सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण पर आए फैसले का दलित समाज ने अपना विरोध शुरू कर दिया है। इस सम्बंध में बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा भारत बंद के एलान के बाद आज बरेली में दलित समाज के कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। दलित समाज के कई संगठन सेठ दामोदर दास पार्क में एकत्र हुए और आरक्षण में आरक्षण में को लेकर अपना विरोध जताते हुए कहा कि वह माननीय कोर्ट के फैसले से खुश नहीं है । आरक्षण के अंदर आरक्षण देकर दलित समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। वह इसका पुरजोर विरोध करते है। बसपा नेता जगदीश बाबू ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आये फैसले पर दलित समाज के लोगों में नाराजगी है। समाज नहीं चाहता है कि उनके आरक्षण में आरक्षण का वर्गीकरण किया जाए। भारतीय बौद्ध महासभा   के संरक्षक ठाकुर दास प्रेमी ने कहा कि संविधान ने आरक्षण में जो व्यवस्था दी है वह ही कायम रहे। माननीय सुप्रीम कोर्ट से जो फैसला दिया है वह समाज को कतई मंजूर नहीं है।
भीम आर्मी भी उतरी मैदान में
बरेली में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में जहां कई दलित संगठन साथ में है तो भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध में समर्थन अपना समर्थन  दिया है। भीम आर्मी के नेता विकास बाबू अपने तमाम समथकों के साथ विरोध में सेठ दामोदर दास पार्क में पहुंचे। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध भारत बंद के बसपा के एलान के बाद तमाम दलित संगठन सेठ दामोदर दास पार्क में इकट्ठे हुए । वही सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।
ज्ञापन देने वालों में यह लोग रहे मौजूद
ज्ञापन देने वालों में भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के अध्यक्ष रनवीर सिंह ,महासचिव राजेश सागर , भारतीय बौद्ध महासभा के संरक्षक ठाकुर दास प्रेमी , बसपा के जिलाध्यक्ष ओमकार कातिब , वरिष्ठ बसपा नेता , राजवीर सिंह , कई अन्य नेता दलित संगठन रहे ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now