आंवला के किला सराय में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

आंवला। आंवला कस्बे के मोहल्ला किला सराय में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

कस्बे के किला सराय निवासी रुखसार पत्नी बिलाल 24 वर्ष का विवाह करीब 7 महीने पूर्व हुआ है लोगों ने बताया की मृतका रुखसार का शव फोल्डिंग पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका चार बहनें और दो भाई है। उसके पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है और दोनों भाई दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है मृतका गर्भवती थी।

इंस्पेक्टर आंवला सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now