बाइक से गिरकर काबड़िए की हुई दर्दनाक मौत

 

शीशगढ़। हरिद्वार से डाक काबड़ लेकर आ रहे मानपुर के एक काबड़िए की नगीना धामपुर में रविवार दोपहर को बाइक से गिरकर सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गईं।काबड़िए की मौत से काबड़ खंडित हो गईं।आज मृतक काबड़िए का गाँव गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

गाँव मानपुर से दो दर्जन काबड़ियों का एक जत्था शुक्रवार को महंत सूर्य प्रकाश के संरक्षण में डाक काबड़ लेने को हरिद्वार को निकला था।शनिवार को सभी काबड़िए हरिद्वार से डाक काबड़ लेकर निकले थे।कि नगीना धामपुर में काबड़िया अमन पुत्र टीकाराम उम्र लगभग 20वर्ष चलती बाइक से गिरकर सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।घायल काबड़िए को साथी काबड़िए इलाज को अस्पताल ले गए।अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल शिव भक्त की मौत हो गईं।मृतक दो भाइयों में बड़ा था।आज सोमवार को मृतक काबड़िए का गमगीन माहौल में गाँव के श्मशान में अन्तिम संस्कार कर दिया गया।काबड़िए की मौत से परिजनों का रों रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now