सुभाष नगर नाले से युवक का शव बरामद , पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी

बरेली । सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रेलवे पुलिया के सटे  नाले से रविवार सुबह  एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह को टहलने निकले  किसी व्यक्ति ने नाले में शव को पड़ा देखा उसके बाद उसने सुभाष नगर थाना पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया और शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव के फोटोग्राफी कराके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शव किसी युवक का है। उसकी उम्र 25 से 35 वर्ष की रही होगी ।
जब उसका शव नाले से निकाला गया तब वह बिल्कुल काला था। सुभाष नगर पुलिस ने बताया कि सुबह थाने पर एक अज्ञात व्यक्ति के शव नाले में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर शव को नाले से निकलवाकर , शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त कराने की पुलिस ने कोशिश भी की लेकिन बोड्डी के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
पुलिस जिले में गुमशुदगी के बारे में जानकारी कर रही है।साथ ही सोशल मीडिया के द्वारा भी मृतक के फोटो को वायरल करके उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। सुभाष नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात शव को कब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के शिनाख्त कराने की कोशिश जारी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now