उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों पर आरएसी ने की बड़ी बैठक

उत्तर प्रदेश औऱ उत्तराखंड के पदाधिकारी हुए शामिल
अदनान मियाँ ने वॉलन्टीयर्स को सौंपी ज़िम्मेदारियां
बरेली। मरकज़े अहले सुन्नत बरेली शरीफ़ में 106वें उर्स-ए-आला हज़रत के साथ-साथ उर्स- ए- अमीन -ए-शरीअत की तैयारियों के सिलसिले में ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी की बड़ी बैठक में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने ज़ायरीन की ख़िदमत और उर्स की व्यवस्था के लिए बनाई गई वॉलन्टीयर्स की टीमों को ज़िम्मेदारियाँ सौंपी। उन्होंने जनसुविधा से जुड़े सभी विभागों को ज्ञापन सौंपकर तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने पर ज़ोर दिया।बैठक की शुरुआत हाफ़िज इमरान रज़ा बरकाती ने कलाम-ए-पाक की तिलावत से की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने कहा कि दरगाह और उर्स स्थलों तक आने-जाने के रास्ते, बिजली, पानी, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, अस्थायी शौचालय, हैन्डपंप, रेलवे टिकट खिड़िकियों की व्यवस्था पर आला अफसरों को ख़ुद नज़र रखनी चाहिए। उन्होंने आरएसी के वॉलंटीयर्स को ताकीद की कि वो सभी विभागों के कामों में सहयोग करें।
नबीरा-ए-आला हज़रत ने कहा कि आला हज़रत के मेहमानों का हम सब पर पूरा हक़ है इसलिए हमारा फ़र्ज़ है कि हम उनकी हर सहूलत का ख़्याल रखें। उनके आने-जाने, ठहरने, खाने-पीने से लेकर उनकी सुरक्षा तक में हमें अपनी ज़िम्मेदारी निभानी है।
बैठक के आख़िर में हज़रत अदनान मियाँ साहब ने दुआ फ़रमाई। इस मौके पर मुफ़्ती उमर रज़ा, हाफ़िज़ इमरान रज़ा बरकाती, मुशाहिद रफ़त, अब्दुल लतीफ़ क़ुरैशी, रबज अली साजू, राजू बाबा, हनीफ़ अज़हरी, सईद सिब्तैनी, मोहम्मद जुनैद, मुफ़्ती इमरान रज़ा, मुफ़्ती मुजीब रज़ा, मौलाना सुहेल रज़ा अमजदी, मौलाना अबरार रज़ा, मौलाना नदीम फ़ारूक़ी, मौलाना नईम, मौलाना साजिद रज़ा, मौलाना सद्दाम रज़ा, मौलाना मुसाहिब रज़ा, मौलाना हसन रज़ा, मौलाना शाहिद रज़ा आदि बैठक में शामिल हुए।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now