कमरे से मिले पति-पत्नी के शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बरेली । बारादरी थाना क्षेत्र की  पॉश कॉलोनी ग्रीन पार्क में सनसनीखेज वारदात सामने आई  है। जहां  शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दंपती के शव उनके कमरे में पड़े मिले। दोनों के सिर में गोली लगी हुई पाई गई है। घटना की जानकारी होते ही  एसएसपी के साथ पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे ।
बरेली की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार को ठेकेदार आलोक सिंह और उनकी पत्नी रितु के शव उनके घर के कमरे में पड़े मिले। दोनो के सिर में गोली लगी हैं। जब नौकरानी  की बेटियां काम करने आई तो घर का दरवाजा न खुलने पर उन्होंने रितु की बड़ी बहन को सूचना दी। सूचना पर वे लोग मौके पर पहुंचे और खिड़की की जाली निकालकर घर में घुसे। कमरे में आलोक सिंह और रितु के शव बेड पर पड़े थे। शवों को देख चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। दंपती की मौत की खबर फैलते ही कॉलोनी में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बारादरी थाने के प्रभारी अमित पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। कमरे में पिस्टल पड़ी मिली है। आशंका है कि आलोक सिंह ने पत्नी को गोली मारने के बाद आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now