रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज कराएगा फ्री यात्र

 

बरेली।  रक्षाबंधन पर  उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग बहनों के लिए फ्री यात्रा की सुविधा देगा,  यह सुविधा पूरे यूपी में रहेगी। परिवहन ने बहनों को अपने भाइयों के पास पहुंचने के लिए कोई दिक्कत ना हो उसके लिए बरेली जिले में 700 बसों  को लगाने जा रहा है । यह बसें 24 घंटे तक लगातार ताकतसुविधा देंगी । बहने शहर में मौजूद किसी भी स्टैंड से बसों को पकड़ सकती है। यह सुविधा विल्कुलनिःशुल्क रहेगी।

सीएम योगी की सौगात से बहनें खुश

रक्षा बंधन के मद्देनजर सीएम योगी बहनों को रोडवेज से फ्री यात्रा की पहले भी कई बार सौगात दे चुके है। इस बार योगी सरकार ने बहनों को फ्री में रोडवेज से भाइयों तक पहुंचने के लिए सौगात दी है। बरेली के बहनें भी सरकार की इस सौगात से बेहद खुश है। हालांकि देखा यह भी जाता है कि सरकार द्वारा बसों द्वारा बहनों की यात्रा की बात कही जाती है पर बसों की कम संख्या  और अव्यवस्थाओं के बीच बहनों की यात्रा दुख दाई हो जाती है।बरेली क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर सरकार की इच्छानुसार बहनों  और बेटियों के 19 अगस्त की रात 12 बजे से 20 अगस्त की रात 12 बजे तक फ्री सुविधा रहेगी। इस काम में 700 बसें लगाई है। जो शहर के सभी मार्गो में उपलब्ध रहेंगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now