धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व

बरेली। 78वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास में अध्यक्ष एड.के.पी. सेन गंगवार द्वारा ध्वजारोहण किया। छात्रों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति के गीतों की भव्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर देश की अखंडता को बनाए रखने के संकल्प के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कुर्मी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार नें कहा कि आज जो हम आजादी का 78 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। वह हमारे पुरखों की देन है जिन्होंने देश के लिए बलिदान देकर हमारे देश को स्वतंत्र कराया इसके अलावा अन्य नें भी अपने विचार साझा किए और संकल्प लिया। इस दौरान अध्यक्ष एड. के.पी.सेन गंगवार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, व्यवस्थापक आर.सी. लाल, महामंत्री मूलचन्द्र गंगवार, एड. मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार, डॉ. उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठिर प्रसाद गंगवार, कृष्ण पाल सिंह, खेमेन्द्र पाल सिंह, व इसके अलावा अतिथि अखिल भारतीय कुर्मी सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एल. गंगवार मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now