78वें स्वतन्त्रता दिवस पर लिया श्री गंगा ,गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ-देश बचाओ के साथ रक्तदान-महादान का संकल्प : डा० रजनीश

 

बरेली। गाँ गंगा बचाओ वेल्फेयर सोसाइटी फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी व सृजन जन कल्याण सेवा समिति , महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में श्री गंगां, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ-देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान को समर्पित 78 वें स्वतन्त्रता दिवस समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन संस्था मुख्यालय जीवन ज्योति कैम्पस, सिविल लाईन्स बरेली के प्रांगण में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय संरक्षक सी. एल. शर्मा, मो नवी, नीरज शर्मा के संरक्षण में एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कनिष्क शर्मा, राजेन्द्र गुलाटी, संजीव सक्सेना, ऋषि रंजन सिंह, सचिन श्याम भारतीय, संजीव अवस्थी, मोहित जौहरी, सुनयना स्पेन्सर, शिवा शर्मा आदि के संयोजन में किया गया।

इस अवसर पर ध्वजारोहण महन्त अजयानन्द , सी०एल० शर्मा, डा० रजनीश सक्सेना, सुनयना स्पेन्सर ने किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। सांस्कृतिक कार्यकम एवं विचार गोष्ठी में संगठन की सदस्यों ने समां बांध दिया। संचालन प्रदेश संयोजक सचिन श्याम भारतीय ने किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now