
अमर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए वीरों को दी श्रद्धांजलि
*स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तुति देने वाले छात्र/छात्राओं को मिष्ठान व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
बरेली । मण्डलायुक्त ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुक्त आवास में ध्वजारोहण किया। उक्त के उपरांत मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी प्रांगण में भी ध्वजारोहण किया। इसके बाद मण्डलायुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा अमर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया। मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
मंडलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने कार्यों का विश्लेषण करें और देखें कि कैसे और बेहतर कर सकते हैं। आज हमारे पड़ोसी देश में स्थिति खराब है, हमें भी सजग रहने और सतर्कता बरतने की आवश्यता है। उन्होंने कहा कि बरेली मण्डल की आबादी लगभग सवा करोड़ है, हम अन्य देशों की जनसंख्या देखें तो यदि बरेली मण्डल एक देश होता तो वह जनसंख्या के हिसाब से 75वें स्थान पर होता। बाहर के लोग हमारी परिस्थितियों को समझ नहीं पाते क्योंकि वो ऐसे देश से आते है जिसकी कुल आबादी उतनी है, जितना हमारे एक राज्य के एक मण्डल की। अतः हमें देखना है कि हम कैसे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकते हैं। अपने काम को छोटा या बड़ा ना समझे, उसे पूरे मन के साथ और बेहतरीन तरीके से करें तथा अपने विचारों को, मन को अच्छा रखें व बेहतर कार्य करें।
इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। स्कूली छात्र/छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रस्तुतीकरण करने वाले बच्चों को मिष्ठान व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कमिश्नरी के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे









2 thoughts on “मण्डलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुक्त आवास व कमिश्नरी प्रांगण में किया ध्वजारोहण”
Sweet site, super style and design, really clean and apply genial.
Very good blog! Do you have any helpful hints for aspiring writers? I’m planning to start my own website soon but I’m a little lost on everything. Would you suggest starting with a free platform like WordPress or go for a paid option? There are so many choices out there that I’m completely confused .. Any tips? Thanks a lot!