निर्माणाधीन पानी की टंकी की बाउंड्री वाल भरभराकर गिरी

 

शीशगढ़। गाँव मानपुर में आज बुधवार को निर्माणाधीन पानी की टंकी की बाउंड्री बाल अचानक भरभराकर गिर गई।ग्रामीणो ने घटिया निर्माण सामिग्री लगाने का लगाया आरोप वहीं जल निगम के जेई ने वताया कि बाउंड्री बाल में किसी ग्रामीण ने ट्राली की टककर मार दी थी।इसीलिए दीवार गिरी है।

ज्ञात हो कि गाँव मानपुर में जल निगम ने पिछले छः माह पूर्व पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया था। बाउंड्री बाल के अलावा कुछ अन्य काम होने के बाद लगभग दो माह पूर्व से निर्माण कार्य बन्द है।आज बुधवार को बन्द पड़ी निर्माणाधीन टंकी की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गईं।जिस पर ग्रामीणो ने घटिया निर्माण सामिग्री लगाने का आरोप लगाया।वहीं जल निगम के जेई ज्ञानेंद्र ने वताया कि किसी ग्रामीण की ट्राली की टककर से बाउंड्री दीवार गिरी है।दीवार में उच्च क्वालिटी की ईंट के अलावा मानक के अनुसार मसाला का प्रयोग हुआ है।आरोप गलत हैं।वहीं निर्माण रुकने की बात है तो निर्माण बरसात की बजह से रुका है।निर्माणाधीन टंकी की जगह काफी नीची है।जिसमें लगभग 100ट्राली मिट्टी की जरूरत है।बरसात की बजह से मिट्टी नहीं मिल रही है।बरसात के बाद मिट्टी मिलते ही पुनः टंकी का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now