अपहर्ता का वीडियो वायरल बोली मैं बालिग़ हूँ,स्वयं अपनी मर्जी से प्रेमी से शादी की है।मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया

 

शीशगढ़।गत 20जुलाई को कस्बे के एक व्यक्ति ने बड़ी बेटी के मंगेतर के खिलाफ परिजनों की मदद से छोटी नावालिग़ बेटी के अपहरण का आरोप लगाकर शीशगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।अब अपहर्ता ने बालिग़ होने और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी करने का वीडियो जारी कर मामले में नया मोड़ ला दिया है।

वायरल वीडियो के अनुसार युवती का कहना है कि वह बालिग़ है।उसनें अपनी मर्जी से नसीम अहमद से शादी की है।उसके परिजन उसके प्रेमी नसीम अहमद को परेशान करना बन्द कर दें।वर्ना वह सभी की पोल खोल देगी।वहीं पुलिस ने लड़की को नावालिग़ बताते हुए इसे आरोपियों की साजिश बताया है।हाई कोर्ट में भी लड़की के पिता के पक्ष में फैसला हो चुका है।

बता दें कि गत 20जुलाई को कस्बे के एक व्यक्ति ने बड़ी बेटी के मंगेतर पर परिजनों की मदद से छोटी बेटी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।पिता का आरोप था कि वह अपनी अपहत बेटी को आरोपियों से छुड़ाने उनके घर गए थे तो उनको आरोपियों ने कमरे में बन्द कर पीटा था।मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि अपहर्ता नावालिग़ है।हाई कोर्ट ने भी लड़की के पिता के पक्ष में फैसला कर दिया है।आरोपी साजिशन वीडियो जारी करा रहे हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now