खतने में नाई की लापरवाही से मासूम की गई जान , पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी

बरेली। फतेहगंज पूर्वी में खतना करने के दौरान एक नाई की लापरवाही के चलते नवजात बच्चे की जिंदगी चली गई।पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बच्चे का शव खतना हो रहा था तभी नाई की चूक के चलते गलत नस कट गई , जिससे मासूम का ज्यादा खून बह गया और मासूम की मौत हो गई।फतेहगंज पूर्वी के शिवपुरी निवासी रफीक ने बताया कि डेढ़ माह के पौत्र का खतना करने के लिए टिसुआ निवासी नाई कबीर को बुलाया था।खतना करते समय गलत नस कटने की वजह से खून बहने लगा। परिजन उसे फरीदपुर के निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन खून बहना नहीं रुका और उसकी मौत हो गई।
एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि गलत तरीके से बच्चे की नस काटने के मामले में आरोपी नाई कबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अंगभंग की वजह से बच्चे की मौत होने की बात बताई जा रही है। पुलिस पहुंची तो परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते रहे। बाद में वे तैयार हो गए। नाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now