डीएम बरेली ने  हर घर तिरंगा लगाए जाने एवं स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की अपील

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मंगलवार को आयोजित विभिन्न तिरंगा यात्राओं में प्रतिभाग किया और शहीदों को याद कर उनको नमन करते हुए हर घर तिरंगा लगाए जाने एवं स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की अपील की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आज प्रथम दिन है, यह देश प्रेम के अंतर्गत बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है जिसमें अधिक से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। उन्होंने अपील करी कि सभी लोग अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों, दुकानों में तिरंगा झंडा अवश्य लगाए और आजादी की लड़ाई में बरेली के शहीदों के योगदान को स्मरण करें ।इस अवसर पर लोगों से अपील की गयी कि यदि किसी के घर में तिरंगा फटा, टेढ़ा, गन्दा, मटमैला, झुक गया हो तो उसका वीडियो ना बनायें बल्कि सम्बंधित व्यक्ति को इस बात की जानकारी दें और उसे तिरंगा उठाकर उसे दे दें क्योंकि राष्ट्रध्वज का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जनपद व तहसील पर तिरंगा यात्रा निकाली गयीं, तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी, युवाओं व बुजुर्गों को यह भान कराना है कि देश को आजादी बड़े बलिदानों व संघर्षों के उपरांत प्राप्त हुई है तथा देश की आजादी को अक्षुण्य बनाये रखने हेतु सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना है। देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों व क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना भी इस कार्यक्रम का एक उद्देश्य है।
सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।तिरंगा यात्रा में राज्यपाल झारखण्ड (राज्य) संतोष कुमार गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ0 उमेश गौतम, विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, विधायक मीरगंज डॉ0 डी0सी0 वर्मा, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा आदि सहित अधिकारियों में मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स आदि ने प्रतिभाग किया

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now