भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत महिला विंग बरेली की जिला अध्यक्ष बनीं सोनम गंगवार

शीशगढ़।भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने सोनम गंगवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत महिला विंग बरेली की जिला अध्यक्ष बनाया।महिला विंग की जिला अध्यक्ष सोनम गंगवार ने बताया कि वह अपनी यूनियन के निर्देशों का सच्ची निष्ठा से पालन करेंगी और किसानों के हित की लड़ाई को तन मन धन से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहेंगी।
साथ ही महिलाओं के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं वह महिलाओं के सम्मान की लड़ाई निस्वार्थ हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहेंगी।वही  जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने बताया कि हमारी टीम किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। यही वजह है कि हमारी टीम में रोजाना भारी संख्या में कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं। मैं यूनियन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं। जो हमारी यूनियन को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं और कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now