किसानों ने रामगंगा बैराज बदायूं सिंचाई परियोजना का निर्माण पूरा कराने की मांग

बरेली । रामगंगा बैराज बदायूं सिंचाई परियोजना के निर्माण की मांग करते हुए किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नागर के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता बदायूं सिंचाई परियोजना को दिया ज्ञापन।
डॉक्टर रवि नागर ने मांग की है कि रामगंगा बैराज बदायूं सिंचाई परियोजना के निर्माण को प्रारंभ हुई लगभग 10 साल हो गए हैं। किंतु निर्माण आज तक पूरा नहीं हुआ। अगर इसका निर्माण पूरा हो जाता है तो बरेली ही नहीं बदायूं तक के किसानों को सिंघाई का लाभ मिलेगा। जिससे किसान संपन्न होगा। किंतु बरेली सिंचाई विभाग एवं सरकारी नीतियों की उदासीनता के कारण बजट का बार-बार पुनः निर्धारण के पश्चात आज तक बैराज अधूरा पड़ा। डॉक्टर रवि नागर ने कहा किसान एकता संघ पूर्व में 1 अगस्त को भी ज्ञापन दे चुका है। इस संबंध में शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई की जाए अन्यथा किसान हित में किसान एकता संघ गांव गांव जन जागरण कर शीघ्र ही बड़ा आंदोलन करेगा।

 

धरना प्रदर्शन में विवेक सिंह नागर, यज्ञ प्रकाश गंगवार राष्ट्रीय सचिव ,पंडित राजेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ,डॉ हरिओम राठौर प्रदेश महासचिव , पशवीर यादव प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ , बोहरन सिंह गुर्जर मंडल अध्यक्ष ,जयसिंह यादव मंडल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अवधेश गुर्जर जिला महासचिव, अवधेश डॉ अंशु भारती मंडल महासचिव आदि मोजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now