जिलाधिकारी ने तहसील सदर  निरीक्षण कर , दिए आवश्यक निर्देश

बरेली । जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने आज तहसील सदर का निरीक्षण किया।निरीक्षण में पाया कि तहसीलदार के न्यायालय में धारा 34 के पुराने केसो की पेंडेंसी है जिस पर तहसीलदार सदर को समस्त मामलों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिकत दो दिन के अन्दर विरासत तथा वसीहत की पूर्ण अख्या प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये गए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्रत्येक फाइल में एक नोट भी लगाया जाये जिससे कि फाइल को ढूंढने में समस्या न हो।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोर्ट का भी निरीक्षण किया जहां पर उन्होंंने पाया कि धारा 24 का एक केस अधिक दिनों पर लम्बित है जिसे निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये गये कि जो भी ट्रांसफर्ड फाइलें हैं उन्हे सम्बंधित अधिकारियों के पास शीघ्र भेजा जाये।

 

उक्त के उपरांत नायाब तहसीलदार के कोर्ट का निरीक्षण किया गया, जहां पर निर्देश दिये कि जो भी पुराने केस हों उसे शीघ्र निस्तारित किया जाये।उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये गए कि धारा 24 के जो भी वाद लम्बित है, उनमे लेखपाल द्वारा पैमाइश लगवाकर शीघ्र निस्तारित किया जाये।निरीक्षण के दौरान पत्रावली एवं पंजिकाओं के रखरखाव, जनसामान्य की सुविधाओं तथा परिसर में स्वच्छता आदि के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक आशीष कुमार, उपजिलाधिकारी सदर गोविन्द मौर्य, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार सहित तहसील सदर के अधिकरी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now