मण्डलायुक्त ने कांवड़ियों  को हेलमेट वितरित कर शिवभक्तों को जलाभिषेक के लिए किया रवाना

बरेली, पीलीभीत व शाहजहाँपुर में भी परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयासों से शिवभक्तों को हेलमेट किये गये वितरित

बरेली 10 अगस्त। मण्डल में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रा निकाली जाती है तथा इन यात्रियों में एक बड़ी संख्या दो पहिया वाहन से कांवड़ यात्रा करने वाले व्यक्तियों की होती है। यह देखा गया है कि प्रायः लोगो द्वारा कांवड़ यात्रा में दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग कम किया जाता है, जिस कारण सड़क दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। इन दुर्घटना में कमी लाये जाने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह द्वारा जनपद बरेली के ए0के0सी0 हुण्डई शोरूम, निकट प्रभा टॉकिज के सामन सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु दो पहिया वाहनों पर सवार कांवड़ यात्रा में सम्मिलित शिवभक्तों को हेल्मेट वितरित कर उनको सुरक्षित यात्रा हेतु रवाना किया गया।

गत वर्षों में श्रावण माह में कांवड़ यात्रा के दौरान घटित सड़क दुर्घटनाओं के कारण दो पहिया वाहनों से कॉवड़ यात्रा में जाने वाले शिवभक्तों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए मण्डल ये पहल शुरू की गयी है।

मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा में समस्त शिवभक्तों ंसे यह अपील की गयी कि कांवड़ ले जाते समय सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुये हेल्मेट लगाकर ही बाइक चलायें और साथ में जाने वाले अन्य शिवभक्तों को भी हेल्मेट लगाने की सलाह दें। इस कार्यक्रम में ग्राम खटेली एवं क्यारा के 90 श्रद्धालुओं को हेल्मेट वितरित किये गये तथा कार्यक्रम के आयोजन में रोटरी क्लब आफ बरेली हाईट्स एवं ए0के0सी0 हुण्डयी शोरूम के चेयरमैन श्री अशोक अग्रवाल एव ंश्री अल्पित अग्रवाल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

मण्डल के अन्य जनपदों यथावत जनपद पीलीभीत के मण्डी समिति असम चौराहा के निकट ग्राम नौगंवा पकड़िया के कांवड़ यात्रा में सम्मिलित शिवभक्तों को हेमलेट वितरित किये गये, जनपद शाहजहाँपुर में बरेली मोड़ पर ग्राम कमलनैनपुर, पूर्वी पट्टी कांट, सिंधौली, आलमपुर, लालपुर तथा नवादा इन्देपुर के कांवड़ यात्रा में सम्मिलित शिवभक्तों को हेलमेट वितरित कर समस्त शिवभक्तों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर जलाभिषेक के लिए रवाना किया जायेगा। साथ ही गत दिवस जनपद बदायूँ के उप सम्भागीय कर्यालय के निकट ग्राम लोडा बहेड़ी के कांवड़ यात्रा में सम्मिलित शिवभक्तों को परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा सयुंक्त प्रयासों से हेलमेट वितरित किये गये हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now