प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कर्मचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बरेली।  एन्टी करप्शन टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संप्रति वैज्ञानिक सहायक को  सोमवार को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की अचानक हुई कार्रवाई से प्रदूषण बोर्ड के कार्यालय में हड़कंप मच गया। एन्टी करप्शन से मिली जानकारी के मुताबिक  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में तैनात संप्रति वैज्ञानिक सहायक किला थाना क्षेत्र के शाहिद हुसैन से एक अस्पताल की एनओसी जारी करने के एवज में 20 हजार की रिश्वत की मांग रहा था । इस सम्बन्ध में जब  शिकायतकर्ता ने  रिश्वत देने से इंकार किया तो उस  स्थिति में उसे परेशान किया जाने लगा।  पीड़ित ने मामले की शिकायत एन्टी करप्शन के दफ्तर में आकर की। इसके बाद उच्चाधिकारियों से निर्देशन के बाद  अधिकारी को ट्रैप करने का फैसला लिया गया। सोमवार को 11 बजे शिकायतकर्ता  विपिन कर्णपाल के दफ्तर में 20 हजार की रिश्वत देने गया तभी टीम ने विपिन को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now