क्योलड़िया पुलिस ने लूट का किया खुलासा , चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

बरेली क्योलड़िया पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस तीन मोटरसाइकिल ,एक आईफोन ,3 मोबाइल ,एक फर्जी प्लेट ,एक अवैध तमंचा को बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि 29 मई 2024 को उन लोगों ने यह मिलकर एक मोटरसाइकिल सवार के साथ लूटपाट करके उसकी बाइक , नकदी ,एक एक ओपो को फ़ोन को लूटा था उसके बाद वह फरार हो गए थे और उन्हगोने घटना के बाद आपस में लूट के रूपए बांट लिए थे जबकि एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन को अपने पास रख लिया था।

 

एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि थाना क्योलड़िया में शिवम् नाम के एक युवक ने थाने पर आकर सूचना दी गई ,कि रात्रि में उनके सिर पर चार आदमियों ने डंडा मारकर उनकी मोटर साईकिल अपाचे ,20 हजार रूपए , एक मोबाइल को छीन लिया गया है। सूचना पर चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। क्योलड़िया पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में पिंटू पुत्र उत्तम सिंह निवासी क्योलड़िया ,वीरेंद्र पुत्र संतराम निवासी थाना भुता ,, भानु प्रताप पुत्र पुत्र रविंद्र निवासी भुता ,सुखवीर पुत्र अशोक निवासी बिथरी थाना है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now