लड़की की मौत के मामले में मोहल्ले के सात लोगों पर रिपोर्ट 

बहेड़ी। एक महिला ने मोहल्ले के ही युवकों पर पुत्री को आत्महत्या करने के लिये मजबूर करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि लड़की की मौत से कुछ दिन पूर्व युवकों ने घर में घुसकर उसके व उसकी पुत्री के साथ मारपीट की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।  नगर के मोहल्ला शाहगढ़ निवासी एक महिला का कहना है कि बीती 26 मार्च को उसके पुत्र को लेकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उक्त सभी लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आये। इसके बाद सभी लोगों ने उसे व उसकी 17 साल की लड़की को काफ़ी पीटा। सभी ने उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें भी कीं। शिकायत करने के बाबजूद पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की। कार्यवाही न होने पर उक्त लोगों के हौसले बुलंद हो गए और वह लोग आये सिंह रास्ते में उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और छीटाकंसी करने लगे। महिला का कहना है कि इसी से तंग आकर उसकी पुत्री ने बीती 27 जुलाई को आत्महत्या कर ली। कार्यवाही के लिये महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की जिसपर पुलिस ने मोहल्ले के ही सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now