विश्वविख्यात श्री कृष्ण जी की दधिकांदों शोभा यात्रा की तैयारी शुरू

बरेली। शहर की चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली जाने वाली श्री कृष्ण की दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री सीता राम मंदिर प्रांगण में  समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, सभा का संचालन महामंत्री सोमपाल प्रजापति ने किया।  इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विचार विमर्श किया और शोभा यात्रा की तैयारी को विस्तृत रूप दिया गया तथा सभी पदाधिकारियों के बीच कार्य का विभाजन भी किया गया, ताकि कार्य अच्छी तरह से संपन्न हो सकें।
  शोभा यात्रा के लिए बैल ठेले व बैंड हेतु एडवांस धनराशि देकर बुकिंग कर ली गई है तथा मंदिर की पुताई ब की सजावट आदि की व्यवस्था भी तय कर ली गई है और शीघ्र ही  रंगाई पुताई और सजावट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शीघ्र ही पथ व्यवस्था एवं लाइट व्यवस्था के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा तथा शोभा यात्रा की विधिवत अनुमति के लिए एक पत्र जिलाधिकारी को भी सौंपा जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ सिविल डिफेंस  का भी सहयोग लिया जाएगा तथा शोभायात्रा के मार्ग में आने वाले सभी सभासदों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा, अतिथि गणों की सूची तैयार कर ली गई है और शीघ्र ही निमंत्रण पत्र भी छपने दिए जाएंगे।
   बैठक में सर्वश्री दिनेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष,   उपाध्यक्ष  दिनेश दद्दा एड0,  महामंत्री सोमपाल प्रजापति ,शोभायात्रा संयोजक राजीव निर्भय, शोभा यात्रा उप संयोजक सुरेश दिवाकर व राजेश मौर्य बबलू , मंत्री सुशील गुप्ता, मंत्री सर्वेश गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष पंकज राज वर्मा,  प्रदीप सिंह, एवं नरेश चंद्र गुप्ता,  आदि ने अपने अपने विचार रखे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now