शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक शिवरात्रि की रही धूम, दिन भर मंदिरों में चला पूजा अर्चना का सिलसिला

बरेली। सावन माह की शिवरात्रि पर शहर के नाथ मंदिरों में भोले के भक्तों में विशेष उत्त्साह देखा गया। नाथ मंदिरों में तड़के सुबह से  ही शिवालयों के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाइन लगाकर खड़े हो गए थे  । शहर के प्राचीन मंदिर अलखनाथ में  श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करने का सिलसिला जारी रहा।  पुलिस   ने भी  सुरक्षा के मद्देनजर  मोर्चा संभाल रखा था । शहर के अन्य नाथ मंदिरों  पर पुलिस के अधिकारियों के साथ पुलिस जवान  अपनी नजर बनाए हुए थे ।  बरेली को  पूरे भारत वर्ष में नाथ नगरी के रूप में जाना जाता है । शहर के  चारों कोनों पर  महादेव के प्राचीन मंदिर है जिनकी अपनी मान्यताएं है। नाथ मंदिरों की श्रखंला  में धोपेश्वर नाथ में महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे । श्रद्धालुओं  महादेव के दर्शन  के लिए कतार में खड़े होने के दौरान हर हर महादेव के नारे लगा रहे थे। धोपेश्वर नाथ मंदिर के बारे में लोगों की मान्यता है कि यहां मांगी गई सभी मनोकामना पूरी होती है , इसलिए शिवरात्रि पर  बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण श्रद्धालु महादेव के दर्शन के लिए पहुंचते थे। नाथ मंदिरों की शृंखला में  त्रिवटी नाथ में भी शिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में बाबा के भक्त पहुंचे थे।   सुबह से ही  मंदिर का  शिवालय भगवान भोलेनाथ के जयकारों और बम बम भोले  उद्द्दोष से गूंज रहा था  । सबसे खास यह भी बात रही मंदिर कमेटी ने शिवरात्रि को देखते हुए मंदिर परिसर को खास तौर से सजाया भी था।  प्रशासन ने भी मंदिर में पहुंचने वही श्रद्धालुओं की आने भीड़ को देखते हुए  सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे।
ग्रामीण क्षेत्रों के शिवमंदिरों में उमड़ी भीड़
 सिरौली क्षेत्र के प्राचीन गौरी शंकर गुलड़िया मंदिर पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शुक्रवार को  प्रातः काल चार बजे से ही शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। वही पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। देवरनियाँ कोतवाली क्षेत्र के प्राचीन शिव दाऊ जी महाराज  शिव  मंदिर पर शिवरात्रि के मौके पर  सुबह  से ही शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थी । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत  बैरिकेडिंग लगाकर पुरुष एवं महिलाओं की अलग अलग कतारों में लगाकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने की व्यवस्था भी की गई थी ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now