बहेड़ी पुलिस ने लूट की घटना का 36 घंटे में खुलासा कर पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार 

बहेड़ी । थाना क्षेत्र में  30 जुलाई की रात आमडंडा टोल के पास  किराना व्यापारी के साथ लूट की घटना को चार अभियुक्तों ने  अंजाम दिया था। और लूटपाट करके फरार हो गए थे । बहेड़ी पुलिस ने मामले की जांच करते हुए लूट के पांच आरोपियों को
गिरफ्तार करते हु  लूटी गए 44554 रुपये सहित पांच मोबाइल , तीन दो पहिया वाहनों को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक वादी बहेड़ी का रितेश गुप्ता  किराना व्यापारी है । वह अपनी उत्तराखंड के किच्छा स्थित अपनी थोक की किराना की  दुकान को रोज की तरह बंदकर घर वापस आ रहा था तभी आम डंडा टोल के पास 4 अज्ञात बदमाशों ने नकदी व स्कूटी लूट के साथ गोल्ड की चेन छीन ली थी। पुलिस ने मामले की सर्विलांस की मदद ली तो घटना का आसानी से खुलासा हो गया। पुलिस ने घटना के संबंध में 04 अंतरराज्जीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ 44554 रुपये के साथ एक लूटी स्कूटी , 5 मोबाइल को बरामद किये साथ ही घटना में शामिल एक अन्य साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया।
बहेड़ी पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार
बहेड़ी पुलिस ने किराना व्यापारी के साथ लूट के मामले में शिवम , चंदन , सजल सक्सेना थाना बहेड़ी , राहुल कुमार , रोहित निवासी किच्छा जनपद उधमसिंह को गिरफ्तार किया है। चंदन हत्या के मामले में पंजाब की एक जेल में जेल भी काट चुका है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now