स्कूल नहीं आ रही शिक्षिका,  निकल रहा वेतन, शिकायत आने पर हरकत में आये अफसर

देवरनियां। एक‌ तरफ सरकार लापरवाह बेसिक शिक्षकों पर शिकंजा कसने के बावजूद कुछ शिक्षक लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। ब्लाक दमखोदा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज में‌ तैनात सहायक अध्यापिका करीब एक वर्ष से विघालय नहीं आई है,मगर उसका वेतन लगातार निकल रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत अफसरों से की है।
‌शिकायत के अनुसार‌ शिक्षिका   निकेता देवल को अक्सर विघालय से गायब ही रहती हैं,पिछले वर्ष नवम्बर माह‌ मे बीएलओ ड्यूटी बरेली लगवाकर आज तक विघालय नहीं आई हैं।  इस बीच उक्त शिक्षिका के हस्ताक्षर रजिस्टर में होते रहे,और वेतन की भी निकल रहा है। शिकायत के मुताबिक मार्च माह में फर्जी हस्ताक्षर करके उक्त शिक्षिका तीस जुलाई तक सीसीएल पर चली गई थी, 31 जुलाई बुधवार को शिक्षिका को विघालय में ज्वाइन करना था,मगर वह नहीं आई। स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सत्यपाल गंगवार ने बताया उक्त शिक्षिका की उन्होंने रजिस्टर में गैरहाजिरी दर्ज कर दी है।इस बाबत ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी ( बीईओ) प्रेमसुख गंगवार से ने बताया कि अगर शिक्षिका स्कूल नहीं रही है,तो गलत है। उक्त शिक्षिका की छुट्टी या मेडिकल भी नहीं है। विघालय निरीक्षण में अगर शिक्षिका अनुपस्थित मिली तो वेतन काटा जाएगा। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को गैरहाजिरी चढाने को कहा जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now