आधार में फिंगर अपडेट को नगर में दो अतिरिक्त केंद्र खुलवाने  को चेयरमैन ने  मंडलायुक्त को पत्र देकर की मांग

शीशगढ़। नगर पंचायत शीशगढ़ चेयरमैन नीलोफर पत्नी के द्वारा जिलाधिकारी व मंडलायुक्त बरेली को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि सरकार द्वारा राशनकार्ड में केवाईसी अपडेट किए जाने के आदेश के बाद आधार में फिंगर अपडेट कराने को नगर में मात्र 1 केंद्र बैंक ऑफ बड़ौदा को बनाया गया है। नगर की आबादी लगभग 45 हजार है साथ ही आस पास के गांवों के लोग भी फिंगर अपडेट कराने को भारी संख्या में एकत्रित हो रहे हैं। जिस कारण नगर की जनता के अलावा दूर दराज के गांवों से आने बाली जनता को काफी कठिनाइयों का सामना कर पड़ रहा है।
नगर पंचायत शीशगढ़ मे बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में स्थापित केंद्र में संचालक के द्वारा प्रतिदिन मात्र 30 से 35 आधार कार्ड में फिंगर अपडेट हो पाते हैं। जबकि सैकड़ों लोगों को लाइन में लगकर निरास होकर वापस लौटना पड़ता है। जिस कारण  जनता के द्वारा फिंगर अपडेट कराने को एक दिन पहले से बैंक के सामने लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करने को पूरी रात परिवार सहित विस्तर लगाकर बैंक के सामने सोने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमे अधिकतर महिलायें और बच्चे शामिल हैं। ऊपर से गर्मी का मौसम होने के कारण नगर व देहात की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नगर पंचायत शीशगढ़ में एक एसबीआई बैंक व एक बड़ोदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक भी स्थित है। चेयरमैन नीलोफर ने लिखित पत्र में मांग की है कि ग्रामीणों की इस विकराल
समस्या का निदान एवं अत्याधिक संख्या बैंक पर ऐकत्रित हो रही भीड़ के नियंत्रण हेतु उक्त दोनों शाखाओं को भी केंद्र बनाया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है।
नगर पंचायत शीशगढ़ चेयरमैन नीलोफर ने जनता की परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत शीशगढ़ में 2 नये आधार केंद्र खोले जाने की डीएम व मंडलायुक्त बरेली से अनुमति प्रदान किए जाने की मांग की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now