नाबालिग  लड़की को साथियों की मदद से भगा ले गया युवक

बहेड़ी। एक युवक 13 साल की नावालिग लड़की को बहलाफुसलाकर भगा ले गया। जब लड़की के पिता ने इसकी शिकायत युवक के घर वालों से की तो उन्होंने लड़की के पिता को डरा धमका कर भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर युवक सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

बहेड़ी क्षेत्र  निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि बीती 26 जुलाई को उसी के कस्बे का नदीम उसकी 13 साल की नाबालिग  पुत्री को अपने साथियों की मदद से बहलाफुसलाकर भगा ले गया। जब उसने इसकी शिकायत युवक से घर वालों से की तो युवक के घर वाले आग बबूला हो गए और उन्होंने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने नावालिग़ लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक नदीम, उसके पिता गुड्डू कुरैशी, अली अहमद, किच्छा निवासी अली अहमद, खटीमा निवासी नाजिम, चंदा, सुखिया, अमरिया, पीलीभीत के सिद्दीक तथा खटीमा के कल्लू दादा आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की कारचोवी का काम करती है और युवक का उसके यहाँ आना जाना था जिसका फायदा उठाकर युवक ने नावालिग़ लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now